नगर थाना क्षेत्र के मध्य नहर किनारे मिला युवक का अज्ञात शव,शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल
बक्सर लाइव: बक्सर नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शहर के बीच नहर किनारे झाड़ियों मे एक युवक का अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है|युवक की उम्र 35 वर्ष की करीब अनुमान की जा रही है।शव देखने से ऐसा लगता है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है।शरीर पर तेजाब भी डालकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई है। जिसके कारण उसका चेहरा तथा उसका हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ लग रहा है|स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही पुलिस आगे की कार्रवाई हेतु जांच में जुट गई है|
घटना के बारे मे मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह डीएसपी कार्यालय के पीछे नहर की तरफ टहलने निकले स्थानीय लोगो ने शव को देखा।यह बात आसपास आग की तरह फैल गई और नहर के पास युवक की पहचान करने वालो की भीड़ इक्कठा हो गई।लेकिन अभी तक पहचान नही हो पाई है।किसी ने इसकी सुचना पुलिस को दी।युवक ने शरीर पर ब्लू जींस और टीशर्ट पहन रखा है।ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कहीं और कर शव को साक्ष्य छुपाने की नीयत से नहर के किनारे फेंक दिया गया है। तुरंत ही पुलिस को इस बात की सूचना दी गई।नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।बता दे की एक हफ्ते के अंदर जिले में यह दूसरी अज्ञात शव मिला है।इसके पहले बक्सर -कैमूर स्टेट हाइवे के किनारे एक महिला का भी शव बरामद हुआ है।जिसकी अभी तक पहचान नही हुई है लेकिन पुलिस का कहना है। बहुत जल्द महिला के अज्ञात शव की पहचान कर लेने का दावा कर रही है |
Comments
Post a Comment