कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद का गरहथा में हुआ भव्य स्वागत

बक्सर लाइव। बुधवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद को पहली बार बक्सर जिला में स्वामी सहजानंद सरस्वती के प्रतिमा शिलान्यास समारोह में आगमन होने पर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गरहथा मोड़ फोर लेन हाईवे पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि वरीय कांग्रेसी नेता डॉ सत्येंद्र ओझा के नेतृत्व में अंग वस्त्र व पुष्पमाला देकर गाजे-बाजे के साथ अध्यक्ष का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के आशुतोष त्रिपाठी, लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय ओझा, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव रमेश राम, अविनाश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक कुमार तिवारी, डॉ श्रीधर तिवारी, समाजसेवी सह बक्सर नगर परिषद वार्ड नंबर 33 के वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय, नीलू राम, अजय यादव, संजीव तिवारी, पिंटू राय, नागा ठाकुर, सुनील कुमार, राजू श्रीवास्तव समेत अन्य साथी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार