कैमूर में आयोजित हेमन ट्रॉफी के लिए जिला क्रिकेट टीम हुई रवाना

बक्सर। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता हेमन ट्रॉफी के लिए शाहाबाद जोन के अंतर्गत कैमूर में खेले जाने वाले बक्सर जिला क्रिकेट संघ के पहले मैच के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम मंगलवार को किला मैदान से 22 फरवरी को कैमूर में मैच खेलने के लिए संघ के पदाधिकारियों द्वारा विदा किया गया। ज्ञातव्य है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा सर्वप्रथम प्रत्येक जिले से 30 खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया है। उन्हीं 30 खिलाड़ियों में से प्रत्येक मैच के लिए 16 खिलाड़ियों को भेजना है। जिला क्रिकेट संघ का पहला मैच 22 फरवरी को जगजीवन स्टेडियम कैमूर में भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के खिलाफ खेला जाएगा। जिला क्रिकेट संघ की टीम को विदा करने के समय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सचिव विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल तथा पैनल के अंपायर धर्मेंद्र पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। टीम के मैनेजर ब्रजेश यादव है जबकि टीम के कैप्टन राहुल के निर्देशन में टीम अपना प्रदर्शन करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार