मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे तीन लोग बाइक की आमने सामने टक्कर में गम्भीर हालत में घायल

बक्सर जिले में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो द्वारा सभी को डुमराँव अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां एक छात्र का इलाज चल रहा है।जिसमें दो लोगो के सर में गम्भीर चोट लगने के कारण रेफर कर दिया गया।इस घटना की सूचना पर परिजन और स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई।बताया गया कि सेकेंड सिटिंग में परीक्षा देने के लिए घर से निकले हुए थे।लेकिन सड़क एक्सिडेंट के कारण उनका उनका परीक्षा नही हो पायेगा।डुमराँव अनुमण्डल के विद्यालय पर सेंटर था।
मिली जनकारी के  अनुसार गोलू कुमार 15 वर्ष को  इटाढ़ी के हरपुर गांव से परीक्षा दिलाने बाइक से अक्षय कुमार 25 वर्ष डुमराँव आ रहे थे।तभी डुमराव -विक्रमगंज मार्ग के कोरान सराय के पास इनकीं बाइक डुमराँव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जा टकराई।जिससे दोनो सड़क पर ही गिर छटपटाने लगे।वही टक्कर मारने वाला बाइक भाग निकला।स्थानीय लोगो की मदद से दोनो को डुमराँव अनुमण्डल अस्पताल के भर्ती किया गया ।लेकिन हालत नाजुक होने पर बेहतर ईलाज के लिए अक्षय कुमार को पटना PMCH  रेफर कर दिया गया।जबकिं गोलू का इलाज डुमराव में ही चल रहा है।वही केसठ निवासी प्रियंका कुमारी का सेंटर डुमराँव के महारानी उषा रानी में सेंटर है।दूसरे सिटिंग की परीक्षा के लिए दोपहर में ऑटो से डुमराँव आ रही थी।तभी चक्कर आने के कारण ऑटो से गिर जख्मी हो गई।जिसके सर में गम्भीर चोट आने के कारण बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बता दे कि बक्सर में 14 फरवरी से ही मैट्रिक परीक्षा  जारी है। छात्र/छात्राओं की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय में कुल 15 तथा डुमरांव अनुमण्डल में कुल 13केन्द्र बनाए गए हैं। जहां 29929छात्र परीक्षा दें रहे है। वही आज दुसरीं पाली में हिन्दी और उर्दू की परीक्षा थी जिसे देने के लिए घर से निकले थे।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार