शशि यादव फुटबॉल टूर्नामेंट : बक्सर को मात देकर सिवान बना टूर्नामेंट विजेता
बक्सर। बुधवार को नगर के किला मैदान में अधिवक्ता व समाज सेवी रहे शशि यादव की 17 वी पुण्यतिथि पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन फाइनल मैच बक्सर बनाम सिवान के बीच खेला गया। जिसका उदघाटन डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा और पूर्व सांसद तेजनारायण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवम बॉल को किक लगाकर किया। इसके पूर्व स्व शशि यादव के तैल चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वही वक्ताओ ने शशि यादव को हर वर्ग के लोगों के मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले समाजसेवी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बताया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्व शशि यादव के पिता बृजबिहारी सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी राजेश यादव, अशोक यादव जदयू जिलाध्यक्ष, निर्मल कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन, रिंकू यादव, गणपत मंडल, मनोज यादव, आचार्य फुलेंद्र, बिझौरा पंचायत के मुखिया पिंटू सिंह, अनिल मुखिया, शेषनाथ यादव, संजय सिंह, दीपक सिंह, मिथिलेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, केदार सिंह, जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र ठाकुर, शिवनारायण निरंकारी जी मौजूद रहे।
फाइनल मैच में मैच सिवान की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बक्सर के टीम को 2-1 से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। मैच में मैन ऑफ दी मैच सिवान के खिलाड़ी लियोन को वार्ड 6 के प्रतिनिधि कमलेश पाल ने सम्मानित किया। वही मैन ऑफ दी सीरीज के लिए बीरबल को कृष्ण ट्रेडर्स के प्रोपराइटर राजेश यादव ने सम्मानित किया गया। बेस्ट गोलकीपर बक्सर के खिलाड़ी ने प्राप्त किया। इसके साथ ही उप विजेता टीम को ग्यारह हजार रुपए का नकद पुरस्कार किर्लोस्कर के प्रोपराइटर अनुराग पांडेय की तरफ से विधायक अजीत कुशवाहा ने प्रदान किया जबकि विजेता टीम को इक्कीस हजार का नकद पुरस्कार राजेश यादव ने दिया। वही आयोजन को सफल बनाने में चंदन यादव, बब्बन यादव, रवि यादव, इजहार आलम, बबलू यादव, दीपक यादव, विश्वकर्मा यादव, सरफराज, जितेंद्र चौधरी, राजकुमार, सुदामा शाह, राज यादव, ओमजी यादव, राज, राहुल, शेखर, विक्रांत, अजीत, रितेश, वीरेंद्र, नीरज, अंगद समेत अन्य शामिल रहे। वही मुख्य रेफरी के रूप में दिनेश प्रसाद, सहायक रेफरी दिनेश कुमार यादव, निर्भय कुमार यादव, जोगेंद्र लाल ने भी अपनी भूमिका बखूबी निभाया। मैच का कमेंट्री असलम आलम ने किया।
Comments
Post a Comment