युवती के ऊपर अश्लील गीत गाने वाला गीतकार गिरफ्तार,एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई
बक्सर लाइव: बक्सर जिले के सिमरी से एक गायक को गिरफ्तार किया गया हैं।बताया गया कि गायक का एक महिला गायिका के ऊपर अश्लील गीत गाने का वीडियो वायरल हुआ था।जिसके बाद त्वरित करवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।जिसकी जनकारी बक्सर SP द्वारा मंगलवार की शाम दी गई।SP द्वारा कहा गया कि अश्लील गीत गाने वालो को अब बख्शा नही जाएगा।गायक का मोबाइल वायरल अश्लील गीत के साथ बरामद करने पर करवाई की गई है।
बता दें कि हाल ही में बक्सर DM अमन समीर ने भी होली में अश्लील गीत नहीं गाने का फरमान जारी किया था।बताया था कि अश्लील गीत गाने वालों को जेल भेजा जाएगा।बावजूद उक्त गायक द्वारा इस निर्देश को दरकिनार कर गायिका पर अश्लील गीत गाया गया। इस गीत के वायरल होने के बाद दो समुदायों में टकराव की स्थिति भी पैदा हो गई थी।हालांकि पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर टकराव को रोक दिया है। इस घटना के बाद कलाकार अहमद रजा के समर्थकों का कहना हैं कि अन्य कलाकारों पर भी प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए।
गायक के खिलाफ 20 फरवरी को सिमरी थाना में FIR दर्ज किया गया था।जिसके बाद से सिमरी थाना की पुलिस थानाध्यक्ष सुनील कुमार निरिझर के नेतृत्व में टीम गठित कर आज गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार भोजपुरी गायक अहमद रजा सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव का रहने वाला है।उसने भोजपुुरी की ही एक गायिका पर अश्लील गीत गाया है।जिनका वीडियो वायरल होने की बात कही गई।जिस पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उसके विरुद्ध FIR दर्ज कराई तथा उसे गिरफ्तार कर जेल दिया। माना जा रहा है कि गृह विभाग का पत्र जारी होने के बाद पूरे बिहार में यह पहली कार्रवाई है।
Comments
Post a Comment