बायपास रोड मे ई रिक्शा पलटने से महिला की मौत, बच्ची समेत अन्य एक महिला घायल

बक्सर लाइव: बक्सर में सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे बाईपास रोड में ई -रिक्शा पलटने से बक्सर रेलवे स्टेशन पर तैनात हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुचीं रेल पुलिस और नगर थाना की पुलिस पुष्टी के लिए सदर अस्पताल लेकर भागे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वही पत्नी के मौत के बाद हेडकांस्टेबल का रो -रो कर बुरा हाल है।साथ मे एक तीन साल की बेटी भी घायल है।जिसका ईलाज चल रहा है।

मिली जनकारी के अनुसार भोजपुर जिले के सहजौली शाहपुर निवासी RPF जवान मनोज कुमार बक्सर स्टेशन पर तैनात है।जो बक्सर के नया बस स्टैंड के पास किराये के मकान लेकर रहते थे।जहां से पत्नी अमृता देवी 33 वर्ष अपनी 3 साल की बेटी के साथ ई-रिक्शा से शॉपिंग के लिए निकली हुई थी।तभी बाईपास के बिहार सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित हो पलट गई।जहां अमृता देवी के सर में गम्भीर चोट लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।वही बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गई।अन्य एक महिला सवारी भी ज़ख्मी है |बताया गया कि पांच साल पहले मनोज की अमृता से शादी हुई थी।इस घटना के बाद RPF के अन्य जवान अपने साथी मनोज कुमार को संभालने में लगे है।पत्नी के मौत की सूचना के बाद से ही उनकी हालत खराब है

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार