नहर किनारे मिले युवक के शव की हुई पहचान, दो दिनों पूर्व से घर से था लापता

बक्सर। गुरुवार की सुबह डीएसपी कार्यालय के पीछे स्थित नहर के किनारे एक युवक का शव लोगों ने देखा। शव मिलने की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास के लोगों से मृतक के पहचान को लेकर प्रयास कर रही थी। युवक की पहचान श्री कृष्ण नगर कॉलोनी के रहने वाले विजय यादव का पुत्र नवीन कुमार यादव के रुप में हुई। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही थी। युवक सिकरौल थाना क्षेत्र के बसांव गांव का रहने वाला था। युवक ट्रक पर रहकर खलासी का कार्य करता था। बताया जाता है कि युवक मंगलवार से ही घर से गायब था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। युवक के दो बच्चे हैं।लोगों की माने तो युवक नशे का आदि था आए दिन उल्टी सीधी हरकत किया करता था|

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार