बीपीएससी परीक्षा को लेकर होटलो में चला सघन जांच अभियान
बीपीएससी परीक्षा को लेकर डीएम अमन समीर और एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर शहर के सभी होटल और लॉज में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस सभी होटलों में ठहरे लोगों की जांच किया। इस दौरान अपराध रोकने को लेकर भी होटल संचालकों को निर्देश दिया गया।
परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए काफी संख्या में छात्र जिला मुख्यालय पहुंच चुके है। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। एसपी के निर्देश पर होटलों में जांच अभियान चलाया गया। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर विशेष नजर रखा गया। अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल करने वाले विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपनाते हैं। पुलिस होटलों में ठहरे लोगों से पूछताछ किया। होटल रजिस्टर का बारिकी से मिलान भी किया गया। होटलों और लाॅज में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। बता दें कि पिछले दिनों शहर के कुछ होटलों में छापेमारी कर पुलिस ने दर्जनों युवक और युवतियों को पकड़ा था। जिसके बाद प्रशासन ने तीन होटलों को सील कर दिया था। शनिवार को अचानक हुई छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि इस दौरान अपराध और शराब की भी जांच की गई
Comments
Post a Comment