जिले मे 9876 अभ्यार्थी बीपीएसी की परीक्षा में होंगे शामिल,18 केंद्रों पर होगी परीक्षा

बक्सर जिला में कल BPSC 68वीं की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित होगी।जिसके लिए जिले में 18परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।सभी परीक्षा केंद्र बक्सर मुख्यालय में ही बनाये गए हैं।जहां कुल 9876 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।सुरक्षित और कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर बक्सर DM अमन समीर और SP मनीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से आदेश जारी किया गया है।जिसके आलोक में सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति की गई है।

9:30 बजे से 11:00 बजे तक दिया जाएगा प्रवेश

जिला प्रशासन से मिली जमकारी के अनुसार BPSC की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर 9:30 बजे से 11:00 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। 11:00 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में उनको परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अतः जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि ससमय परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए।इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, केलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, व्हाइटनर, एवं ब्लेड आदि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के उपरांत किसी भी परिस्थिति में परीक्षा की निर्धारित अवधि की समाप्ति के पूर्व परीक्षा केंद्र/कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा केंद्र के बाहर धारा 144

परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की दूरी तक धारा 144 लागू रहेगा। SD0 बक्सर को इसके लीये दिशानिर्देश दिया गया है।साथ ही 12 फरवरी को परीक्षा केंद्रों के आसपास के फोटो स्टेट दुकानों एवं साइबर कैफे को परीक्षा समाप्ति तक बंद कराने का आदेश दिया गया है। परीक्षा संचालन में वीक्षकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सह प्रेक्षक, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी को किसी भी किसी भी परिस्थिति में परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार