बड़ी सफलता : हरियाणा से बिहार आ रही थी पिकअप भरी शराब की 95 पेटीया,उत्पाद विभाग की टीम ने तस्करों के मंसूबे पर फेरा पानी,भारी मात्रा मे शराब समेत पिकअप चालक गिरफ्तार

बक्सर लाइव: बिहार मे पूर्ण शराबबंदी लागू है बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है|रोज तस्करी के नए नए तरीके इजाद कर तस्करी की फिराक में लगे हुए है तो पुलिस प्रशासन भी इनके कमर को तोड़ने की तैयारी कर चुकी है|तस्करों पर लगाम लगाने हेतु पुलिस लगातार सघन जांच अभियान चला रही है|वही बात करे तो त्योहारों में तस्कर ज्यादा सक्रिय हो जाते है|इसी क्रम में उत्पाद विभाग के हाथ बड़ी सफलता लगी है|शराब की बड़ी खेप लेकर आ रहे एक शराब तस्कर को उत्पाद विभाग की पुलिस ने पिकअप समेत गिरफ्तार किया है|उत्पाद विभाग की टीम ने पिकअप में लदे कुल 95 पेटी विदेशी शराब को भी वाहन समेत ज़ब्त कर लिया है|
इस सन्दर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को बुधवार को गुप्त सूचना मिली की एक पिकअप बक्सर वीर कुंवर सिंह सेतु से शराब की खेप लेकर गुजरने वाली है|सूचना मिलते ही एक टीम का गठन कर उत्पाद विभाग की टीम ने वीर कुंवर सिंह सेतु पर शाम से ही अपना जाल बिछा दिया|उत्पाद की टीम ने सघन जांच अभियान सेतु पर शुरू कर दिया|रात्री 8 बजे के करीब एक पिकअप सेतु के रास्ते बक्सर मे प्रवेश करने की कोशिश में था तभी पुलिस ने जब उसे रोका तो चालक वाहन लेकर भागने लगा वहाँ मौजूद पुलिस के जवानों ने वाहन चालक को धर दबोचा|जब पिकअप की तलाशी ली गई तो उसमे 95 पेटी विदेशी शराब की पेटी बरामद की गई जिसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शराब समेत वाहन को ज़ब्त कर लिया गया|

उत्पाद निरीक्षक दिलीप पाठक ने मीडिया को बताया की गिरफ्तार युवक का नाम अमित कुमार है जो भिवाड़ी हरियाणा का निवासी है और राजस्थान की शराब को हरियाणा से लेकर सुपौल के लिए निकला था तभी इसकी सूचना उत्पाद विभाग को मिल गई जिसके बाद सघन जांच अभियान चलाया गया और पिकअप चालक समेत शराब को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है l

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार