शशि यादव टूर्नामेंट : सिवान ने गाजीपुर को 4 - 0 से दिया मात

बक्सर लाइव। मंगलवार को नगर के किला मैदान में अधिवक्ता व समाज सेवी रहे शशि यादव की 17 वी पुण्यतिथि पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सिवान बनाम गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसका उद्घाटन राजपुर विधायक विश्वनाथ राम व जदयू महिला जिलाध्यक्ष लता श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवम बॉल को किक लगाकर किया। 
दूसरे दिन के मैच में मैच सिवान की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए गाजीपुर के टीम को 4-0 से हरा फाइनल में जगह बनाया। सिवान की टीम के ओर से उस्मान ने तीन गोल किया जबकि बीरबल ने एक गोल किया। वही खिलाड़ियों ने 2 गोल हाफ टाइम के पूर्व और 2 गोल हाफ टाइम के बाद किया। जिससे सिवान की टीम जीत पाई। गाजीपुर की टीम के प्रायोजक वार्ड 6 के प्रतिनिधि कमलेश पाल रहे। वही सिवान की टीम के प्रायोजक चौबारा रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर सौरभ चौबे और कारगिल मोबाइल रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर पिंटू यादव रहे। दूसरे दिन के मैच के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में जयराम सिंह, समाज सेवी राजेश यादव, बिरेंद्र यादव, बिझौरा पंचायत के मुखिया पिंटू सिंह, वार्ड आयुक्त चक्रवर्ती चौधरी, बक्सर प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख अनिल पासवान, इटाढी के पूर्व जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र यादव, शशि पांडेय, मिथिलेश सिंह, असलम आलम, हैदर अली, राम इकबाल सिंह उर्फ मंत्री जी, बबलू यादव युवा राजद, शिवनारायण निरंकारी जी, चक्रवर्ती चौधरी मौजूद रहे। वही आयोजन को सफल बनाने में चंदन यादव, बब्बन यादव, रवि यादव, इजहार आलम, बबलू यादव, दीपक यादव, विश्वकर्मा यादव, सरफराज, जितेंद्र चौधरी, राजकुमार, सुदामा शाह,  राज यादव, ओमजी यादव, राज, राहुल, शेखर, विक्रांत, अजीत, रितेश, वीरेंद्र, नीरज, अंगद समेत अन्य शामिल रहे। वही  मुख्य रेफरी के रूप में दिनेश प्रसाद, सहायक रेफरी दिनेश कुमार यादव, निर्भय कुमार यादव, जोगेंद्र लाल ने भी अपनी भूमिका बखूबी निभाया। मैच का कमेंट्री असलम आलम ने किया। आज 2 बजे से फाइनल मैच खेला जाएगा वही श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार