शशि यादव की 17 वी पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
बक्सर। सोमवार को नगर के किला मैदान में अधिवक्ता व समाज सेवी रहे शशि यादव की 17 वी पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन कृष्णानंद सिंह, जयराम सिंह व अन्य द्वारा परिचय प्राप्त कर एवम बॉल को किक कर किया गया।
उद्घाटन मैच बक्सर बनाम दानापुर रेलवे के बीच खेला गया जिसमे बक्सर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दानापुर के टीम को 1-0 से हरा फाइनल में जगह बनाया। बक्सर की टीम के प्रायोजक जय प्रकाश कुशवाहा उर्फ टहलू बाबा रहे जबकि दानापुर रेलवे के टीम के प्रायोजक समर्थ फाऊंडेशन ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी राजेश यादव, शशि पांडेय, मिथिलेश सिंह, असलम आलम, हैदर अली, राम इकबाल सिंह उर्फ मंत्री जी, बबलू यादव युवा राजद, शिवनारायण निरंकारी जी, चक्रवर्ती चौधरी, कमलेश पाल मौजूद रहे। वही आयोजन को सफल बनाने में चंदन यादव, बब्बन यादव, रवि यादव, इजहार आलम, बबलू यादव, दीपक यादव, विश्वकर्मा यादव, सरफराज, जितेंद्र चौधरी, राजकुमार, सुदामा शाह, राज यादव, ओमजी यादव, राज, राहुल, शेखर, विक्रांत, अजीत, रितेश, वीरेंद्र, नीरज, अंगद समेत अन्य शामिल रहे। वही मुख्य रेफरी के रूप में दिनेश प्रसाद, सहायक रेफरी दिनेश कुमार यादव, निर्भय कुमार यादव, जोगेंद्र लाल ने भी अपनी भूमिका बखूबी निभाया।
Comments
Post a Comment