बक्सर में बनने वाले हाट बाजार को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

बक्सर लाइव: जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में बक्सर हाट अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
बक्सर हाट की परिकल्पना का उद्देश्य बक्सर गोलंबर चौक को अतिक्रमण मुक्त करना, बक्सर आने वाले आगंतुकों हेतु सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त बाजार उपलब्ध कराना, यातायात परिचालन में सुगमता एवं सौंदर्यकृत एवं नियोजित बाजार विकसित करना है।जिला पदाधिकारी के द्वारा बक्सर हाट के विकास हेतु बक्सर हाट की संरचना, हाट अंतर्गत दुकानों का आवंटन की प्रक्रिया एवं हाट के संचालन हेतु राजस्व की व्यवस्था आदि विषयों पर संबंधित पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया गया एवं संबंधित पदाधिकारी को इस कार्य हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, कार्यपालक अभियंता नगर विकास प्रमंडल बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे 

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार