बबली दुबे को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

बक्सर लाइव: नगर थाने की टीम ने बबली दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। वे नगर के बुधनपुरवा मोहल्ले के निवासी हैं। पुलिस ने सोमवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार दबोचा। ऐसा एसपी कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया है। हालांकि यह गिरफ्तारी पुराने मामलों में हुई है।
विज्ञप्ति के अनुसार उनके खिलाफ नगर थाने में कुल चार मामले दर्ज हैं। इनमें 317/11, 219/13, 204/18, 205/18 शामिल हैं। इसमें धाराओं का उल्लेख भी किया गया है। जिसमें 302, 307, आर्म्स एक्ट आदि का हवाला दिया गया है। हालांकि बबली दुबे की गिरफ्तारी चर्चा का विषय है। इस लिए कारण पूछने पर पता चला कि किसी मामले में जमानत रद्द होने के कारण गिरफ्तारी हो पाई है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार