मुंडन संस्कार में गए युवक की गंगा में डूबने से मौत,

‌‌‌ बक्सर। मुंडन संस्कार में शामिल होने गया युवक शुक्रवार को गंगा में डूब गया। यह दुर्घटना दोपहर दो बजे के लगभग पकड़ी घाट के समीप हुआ। मृतक दीपक यादव (30) पुत्र श्रीराम यादव, ग्राम चक्की लक्ष्मण डेरा का निवासी था। पूछने पर लोगों ने बताया कि परिवार के लोग पकड़ी घाट पर मुंडन संस्कार के लिए गए थे। दीपक भी सबके साथ वहां गए थे। गंगा स्नान के दौरान वे डूब गए। लोगों को पता चला तो बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन, असफल रहे। दो घंटे की तलाश के बाद उनका शव बरामद हो सका। यह इलाका रामदास राय ओपी क्षेत्र में आता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार