विद्यालय से गणतंत्र दिवस के समारोह से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म
बक्सर लाइव: जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है|पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है l
घटना के बारे मे प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए विद्यालय गई 14 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने है. 21 से 25 वर्ष के तीन आरोपियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच कराने के लिए भेज दिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस दुष्कर्मियों के नाम का खुलासा नहीं कर रही है. एसपी का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी लोगों के सामने लाया जाएगा
Comments
Post a Comment