श्री राम जानकी से चोरी अष्टधातु की मूर्तियाँ चंद घंटो में पुलिस ने किया बरामद,एक चोर हथियार संग गिरफ्तार

ढाकाइच गांव से करोड़ों रुपए की मन्दिर से चोरी गई अष्ट धातु की मूर्तियों को 12 घंटे के अंदर बक्सर पुलिस ने बरामद कर ली है । साथ ही एक चोर को भी गिरफ्तार करने मेंउय पुलिस को सफलता मिली है।


कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बडका ढाकाइच गांव के मन्दिर से देर रात चोरों ने करोडो रुपये की अष्टधातु की चार मूर्तियों की चोरी कर ली थी। सुबह ग्रामीण पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे तो मंदिर का दृश्य देखकर हैरान रह गए, मंदिर में चोरी होने की घटना जंगल में आग की तरह आस-पास के गांव में फैल गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 84 को जाम कर दिया। डुमराव एएसपी श्रीराज के आश्वशन के बाद ग्रामीण शांत हुए थे।

मूर्ति मिलने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने बक्सर पुलिस के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया कि, 6- 7 साल पहले भी इस मंदिर से चोरों ने अष्टधातु की 4 मूर्तियां राम -लक्ष्मण, माता जानकी और हनुमानजी की मूर्तियो का  चोरी कर लिया था । जिसे पुलिस ने आरा जिला के कोइलवर से बरामद की थी। साथ ही मंदिर के सुरक्षा में बीएमपी के जवानों को लगाया गया था। लेकिन कुछ महीने पहले तत्कालीन एसपी नीरज कुमार सिंह के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था हटा दिया गया। और चोरो ने उन्ही चार मूर्तियो की चोरी कर ली है। आज पुनः उन मूर्तियो की बरामदगी आरा जिला से ही हुआ है। बक्सर पुलिस की तत्परता से ही आज फिर भगवान की मूर्तियां सकुशल बरामद हो गई।

वही मंदिर से करोड़ो रूपये की मूर्तियो की चोरी होने के बाद डुमराव अनुमंडल के एएसपी श्रीराज के नेतृत्व में गठित टीम ने 12 घण्टे के अंदर उन मूर्तियो को बरामद कर ली है। साथ ही एक चोर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मीडिया को फोन से जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि इस घटना में कुल 5 चोर संलिप्त है। जिसमे से एक चोर की गिरफ्तारी हो गई है। सभी मूर्तियो को भी बरामद कर लिया गया है। अन्य चोरो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार चोर की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के टेनगरहा गाँव नया टोला निवासी दिल कुमार,पिता - राजमंगोल महतो के रूप में हुई। उसके पास से एक देशी कट्टा और केमिकल बरामद किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार