कोरानसराय थाने के कंप्युटर रूम मे वृद्ध ने की फांसी लगा आत्महत्या,आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

बक्सर लाइव: कोरानसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक वृद्ध ने थाने के अंदर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर हाजत मे मारपीट का आरोप लगाते हुए डुमराव कोरानसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।वही घटना के बाद पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे है..

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक कोपवां निवासी यमुना सिंह नामक 70 वर्षीय व्यक्ति को अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के(एससी-एसटी एक्ट) के तहत बुधवार को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद उन्हें थाने के कंप्यूटर रूम में बैठाया गया था. दरअसल उनका अपने ही पड़ोसी से बच्चों खेल-खेल में हुए झगड़े के कारण विवाद हुआ था. जिसके बाद उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. ऐसे में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर थाने पर बैठाया था. रात्रि में एकांत पाकर यमुना सिंह ने पंखे की कुंडी से अपने गमछे के सहारे फांसी लगा ली, जिससे कि उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक ने यह कदम आत्मस्वाभिमान पर ठेस पहुंचने के कारण उठाया क्योंकि गांव में वह काफी प्रतिष्ठित व्यक्ति थे और उन्हें यह बात बिल्कुल नागवार गुजरी कि उन्हें पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया.

परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप :

वही परिजनों के द्वारा पुलिस पर थाने मे मारपीट का आरोप लगाते हुए सुबह से सड़क जाम कर दिया गया है।और घटना की जांच की मांग परिजनों द्वारा की जा रही है

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार