लोडेड पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार

बक्सर लाइव: बक्सर पुलिस के हाथ शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने दो युवको को लोडेड पिस्टल व कारतूस के साथ रघुनाथपूर के पीर बाबा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।पुलिस कारतूस के साथ गिरफ्तार युवको का अपराधियों इतिहास खंगाल रही है वही युवको से पुलिस पूछताछ भी कर रही है।गिरफ्तार युवको मे एक युवक नशे की हालत मे पाया गया है।यह गिरफ्तारी DIU की टीम के द्वारा की गई है।
इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक दो युवक एक बाइक पर सवार होकर रघुनाथपूर केसठ रोड पर वाहन जांच कर रही थी तभी बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख बाइक मुड़ा कर भागने लगे जिसके बाद वहाँ मौजूद पुलिस जवानों ने युवको को दौड़ा कर पकड़ लिया और जांच की तो युवको के पास से लोडेड पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ वही एक युवक शराब के नशे मे पाया गया।पुलिस ने दोनों युवको को हिरासत मे ले जेल भेज दिया।दोनों युवको ने पूछताछ मे बताया की उनके गांव मे नाच गाने का कार्यक्रम था जिसके बाद कार्यक्रम मे आयी नर्तकी को वो छोड़ने गए थे।युवको की पहचान बक्सर के केसठ गांव निवासी अमरनाथ चौरसिया के पुत्र राजकिशोर चौरसिया व उमेश यादव के पुत्र गुड्डू यादव के रूप मे हुई है।

ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस की क्राइम टीम DIU को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध हथियार के साथ जा रहे है जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए जांच अभियान चलाया गया इसी दौरान दोनों युवकों को पुलिस ने दर दबोचा।दोनों युवको से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार