नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

बक्सर लाइव: नगर परिषद चुनाव अब जोर पकड़ने लगा है।नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी अपनी सारी ताकत झोंक दी है। प्रचार गाड़ियां चारों ओर घूमने लगी हैं। प्रत्याशी अपने अपने कार्यालय भी खोलने लगे हैं। दिन रात प्रत्याशी अपने हाथों में चुनाव चिह्न का पंपलेट लिए अपने कुछ सहयोगी समर्थकों के साथ मतदाताओं के बीच जा रहे हैं। यहां मतदाता भी हर एक प्रत्याशी को अपना मत देने का भरोसा दिला रहे हैं।यहां लोगों का ध्यान मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद की ओर लगा हुआ है।क्यूंकि बक्सर नगर क्षेत्र से कुल मुख्य पार्षद के 15 प्रत्याशी मैदान मे है और सभी अपनी जीत का दावा करते नजर आ रहे है।वही प्रत्याशी सुबह से लेकर सभाएँ करते नजर आ रहे है।शहर भर मे प्रत्याशियों के बैनर बोर्ड से पटे वाहन सुबह से लेकर शाम तक दौड़ रहे है।प्रत्याशी के प्रतिनिधि भी सुबह से शाम तक कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे है।
         सभा को संबोधित करते प्रत्याशी प्रतिनिधि 

मतदान में अब कुछ दिन शेष हैं, इसलिए प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी चुनाव चिन्ह व पंफलेट लेकर हर वोटर के घर पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि नगर में दुर्गापूजा के मेले से ज्यादा भीड़ प्रत्याशियों के प्रचारप्रसार मे देखी जा रही हैं। बक्सर नगर मे मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के लिए हर उम्मीदवार अपनी जीत पक्की करने के लिए दिन-रात प्रचार में जुटा हुआ है।प्रत्याशियों के पास समस्याओं के समाधान का कोई घोषणा पत्र नहीं है। वे मुद्दाविहीन हो जाति समीकरण पर वोट मांग रहे हैं।किन एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए हर कोई नया हथकंडा अपना रहा है। रोज देर रात तक चुनावी शोर-शराबे व नारों से शहर पूरी तरह गूंज रहा है। प्रत्याशी के शुभचिंतकों की बैठकों का दौर भी जारी है।               जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी 

दिलचस्प ये है कि इस बार मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद का चुनाव सीधे जनता करेगी।जनता को ही फैसला करना है की किसे सदन मे बैठाना है और किसे बाहर का रास्ता दिखाना है।फिलहाल प्रत्याशी जनता के समर्थन के लिए सड़क पर घूम रहे है और जनता भी इस बार काफी सतर्क नजर आ रही है अब देखना ये होगा की आने वाले समय मे किनारा किसको मिलता है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार